सावन भी उमग्यो मेरा मनवा | भनक सुनी हरि आवन की | Mira Bai |
From Sant Mirabai | संत मीराबाई |💗पदावली मीराबाई💗| Padavali Meerabai | कृष्ण की अधूरी लीला | Krishna · 00:09:14
Show by Shahaji Patil
मीरा कहती है, सावन भी उमग्यो मेरा मनवा, भनक सुनी हरि आवन की। उमड़ घुमड़ चहुँ दिसि से आए, दामिन दमक झरलावन की। नन्ही नन्ही बुंदिया मेहा बरसे, शीतल पवन सुहावन की। मीरा के प्रभु गिरधर नागर, आनंद मंगल गावन की।हरि अभी आया भी नहीं है, सिर्फ उसकी भनक पड़ी है कानों में कि वो कृष्ण आ रहे हैं, कान्हा आ रहे हैं। इतना ही काफी हो गया। परमात्मा को मिलने पर तो आनंद होता ही है, मिलने की भनक पड़ जाए तो भी अपार आनंद होता है, संभाले ना संभल जाता है।मीरा कहती है, मैंने पग घुंघरू बांध लिए हैं, पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी। सावन में मेरा मन उमंग से भर गया है और मैं नाच रही हूँ।जैसे बादल चारों दिशाओं से उमड़ घुमड़ कर आते हैं, ऐसे ही परमात्मा आता है। उसकी कोई दिशा नहीं है। हिन्दू पूरब की तरफ सिर करके झुकते हैं, मुसलमान पश्चिम की तरफ सिर करके झुकते हैं, पर परमात्मा की दिशा कोई नहीं है। तुम जहाँ भी सिर झुकाओ, उसी को झुकते हो, क्योंकि वो सारी दिशाओं में है।गुरु नानक काबा गए और काबा की तरफ पैर करके सो गए। मौलवी नाराज हो गए। नानक ने कहा, मेरे पैर वहाँ कर दो जहाँ परमात्मा ना हो। मौलवी मुश्किल में पड़ गए। जहाँ जहाँ पैर किए, उन्हें लगा परमात्मा तो यहाँ भी है। ऐसी कौन सी जगह है जहाँ परमात्मा नहीं है।इस्लाम का मौलिक सिद्धांत यही है कि परमात्मा की कोई मूर्ति मत बनाना, क्योंकि मूर्ति बनाने से दिशा हो जाती है, भ्रांति पैदा होती है कि परमात्मा बस यही है। परमात्मा सब जगह है। जब तुम परमात्मा को कहीं आरोपित कर लेते हो तो उसे संकुचित कर देते हो, सीमित कर देते हो। होना तो यह था कि तुम सीमा तोड़कर विराट हो जाओ, तुमने उल्टा किया, परमात्मा को अपने जैसे बना लिया।मीरा कहती है, तुम खाली हो जाओ, तुम भर शून्य हो जाओ, तुम भर रिक्त हो जाओ। परमात्मा का बादल तभी बरसता है जब तुम्हारे भीतर ध्यान का गड्ढा हो, प्रार्थना का गड्ढा हो, जब तुम्हारा पत्थर जैसा सख्त अहंकार छितर-बितर हो जाता है।पूरा वीडियो अंत तक देखो, मन शांत हो जाएगा।Video pasand aaye to Like, Share aur Subscribe zaroor karo.Agar pasand aaya to channel ko subscribe karoRadhe - Radhe 🙏#meerabai #sawan #bhanaksuni #hariavan #girdharnagar #gurunanak #kaba #bhakti #satsang #shahajpatil #party #hindisatsang #bhaktisong #krishnabhajan
More episodes
- Beauty is Truth | मीरा की भक्ति | मीरा एक कृष्ण भक्त |एक अनूठी कृष्ण भक्त है मीरा बाई | मीरा ललिता थी, कृष्ण की गोपी थी | मीरा की पूरी कहानी
- धन से मिला सुख भी दुख से बदतर है | प्रेम से मिला दुख भी धन के सुख से बेहतर है | कोई कह रे प्रभु आवन की | Geeta Gan Ganga | Shahaji Patil
- प्रभु की खबर | मीराबाई | Meera Bai | Mira | Geeta Gyan Ganga |
- मोर मुकुट पीताम्बर सोहे | प्रेम में मालकियत नहीं होती | मीरा का प्रेम | Geeta Gan Ganga |
- मेरी पात्रता भी नहीं थी लेकिन आपने मुझे स्वीकार कर लिया | पायो जी मैंने राम रतन धन पायो | मीरा का भाव | Shahaji Patil
- बंसी वारा आजो मारो देश | थारी सांवरी सूरत बल भेस | मीरा का बुलावा | Geeta Gyan Ganga
- मीरा को प्रभु साची दासी बनाओ | झूठे धंधों से मेरा फंदा छुड़ाओ | प्रेम में देह बाधा है | Shahaj Patil
- मैं बैरागन आदि की | मीरा की सनातन प्रीत | तुम भी उसी को खोज रहे हो | Geeta Gan Ganga
- बिना पानी बिना सावन | मीरा आँसुओं से धोए सफेद | जोगन होकर जंगल | Geeta Gyan Ganga | Shahaji Patil
- हेरी मैं तो दर्द दीवानी | मेरो दर्द न जाने कोई | घायल की गति घायल जाने | Shahaj Patil | Geeta Gyan Ganga
PodSearch is a free, independent podcast search engine. Read about PodSearch, the privacy policy or contact us.